आजमगढ़ में मुठभेड़ में मारे गए 50 हजार के इनामी वाकिफ का कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार

Tight security cremated Waqif, who was carrying a reward of Rs 50,000 and was killed in an encounter in Azamgarh.

आजमगढ़: फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के नियाउज गांव में 50 हजार के इनामी कुख्यात गोतस्कर वाकिफ उर्फ वाकिब का अंतिम संस्कार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया गया। फूलपुर क्षेत्राधिकारी किरन पाल सिंह के नेतृत्व में 5 थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही।बता दें, शुक्रवार को एसटीएफ, स्वाट टीम और सिधारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जोकहरा पुल के पास हुई मुठभेड़ में वाकिफ मारा गया था, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए थे।वाकिफ के खिलाफ 67 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह 2015 से गो-तस्करी में सक्रिय था। 2023 में गोरखपुर के एक मामले में नाम आने के बाद उस पर 50 हजार का इनाम घोषित हुआ था।प्रशासन ने शव उसकी मां याकूब पत्नी कलाम उर्फ सलाम को सुपुर्द किया। गांव में प्रधान शकील अहमद की मौजूदगी में कब्रिस्तान में दफन किया गया। बताया जाता है कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर बच्चों संग मुंबई चली गई थी, जबकि माता-पिता अब छाऊ गांव में रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button