आजमगढ़ में दिनदहाड़े वारदात:नकाबपोशों ने महिला को चाकू से गोदा, लूटे चैन-कंगन, हालत गंभीर
Daylight incident in Azamgarh: Masked men stabbed a woman with a knife, robbed her of her chain and bracelet, her condition critical

आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के बिषहम मिर्जापुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ नकाबपोश बदमाशों ने एक महिला के घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया और कीमती जेवरात लूटकर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार, आज सुबह लगभग 10:30 बजे कुछ अज्ञात नकाबपोश बदमाश महिला के घर में जबरन घुस आए। उन्होंने महिला को बंधक बनाने का प्रयास किया, लेकिन महिला के शोर मचाने पर बदमाशों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद बदमाश महिला के गले की चैन, हाथ का कंगन और अंगूठी समेत अन्य कीमती सामान लूटकर मौके से फरार हो गए।गंभीर रूप से घायल हिना परवीन पत्नी रियाज अहमद को स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।



