Azamgarh News: रियो वर्ल्ड एकेडमी के वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया**Azamgarh Today News

 

*रियो वर्ल्ड एकेडमी के वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया**

लालगंज (आजमगढ़) विकास खंड लालगंज के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान रियो वर्ल्ड एकेडमी के वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ देवदूत बानर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत प्रताप व लालगंज प्रमुख प्रतिनिधी उद्धव सिंह सोनू ने दीप प्रज्जवलीत कर किया । रियो वर्ल्ड ऐकडमी के छात्र छात्राओ ने इस कार्यक्रम में सनातन संस्कृति की पूरी रूपरेखा धर्मयुग के रूप में दर्शाई। बोर्ड की परीक्षा में उत्तम परिणाम लाने वाले 22 बच्चों को 3 लाख रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में देवदूत वानर सेना के अजीत प्रताप सिंह रहें , एवम विशिष्ट अतिथियों की श्रेणी में डॉ शरद सिंह प्रदेश अध्यक्ष वानर सेना , शशिभूषण सिंह प्रवक्ता कर्रा डिग्री कॉलेज, पल्हना ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह (सोनू),कटघर नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि शरद यादव , विकास खंड लालगंज के प्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह ,लालगंज भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव प्रेमनाथ सिंह “मास्टर साहब” , वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद राय, वरिष्ठ भाजपा नेता अखिलेश मिश्रा “गुड्डू बाबा”, राष्ट्रीयअखिलभारतीयक्षत्रिय महासभा_युवा पल्हना मंडल के अध्यक्ष विक्रांत सिंह एवं अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम में सनातन की वर्षा करता महाभारत के कालखंडों का संक्षेप एवम प्रभावी मंचन अद्भुत था , विशेषकर द्रोपदी चीरहरण के दृश्य के मंचन के लिए जो मेहनत बच्चों के द्वारा की गई वह सराहनीय है ।दुर्योधन का किरदार निभा रहे राज शेखर सिंह , राधा रानी के चरित्र को निभा रही शगुन सिंह , द्रौपदी के किरदार में आराध्या तिवारी, श्री कृष्ण के विभिन्न रूपों में शौर्य सिंह, सूर्यांश सिंह एवं आदित्य गौड़ एवम शकुनि मामा का किरदार करने वाले बालक उमंग सिंह का अभिनय अत्यंत सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन कौशिकी सिंह, दीपिका मिश्रा, विनीता, निहाल राय, देवांश सेठ, वेदांती, श्री सिंह ने श्रीमती पूजा मिश्रा के निर्देशन में किया।कार्यक्रम के अंत में पंचदेव सिंह व संतोष सिंह ने आभार व्यक्त किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button