संस्कारधानी जबलपुर में चमका गोल्फ महोत्सव,रणदीप हुड्डा बोले,गोल्फ अब एलीट नहीं, जन-जन का खेल बने

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में पहली बार भरतपुर महोत्सव का आयोजन किया गया। रविवार को इस राष्ट्रीय स्तर की गोल प्रतियोगिता में फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा सहित कई राष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हुए। शहर के आर्मी एरिया में आठ और 9 नवंबर को आयोजित हुए इस कार्यक्रम को लेकर रणदीप हुड्डा ने खुशी जाहिर की।

खिलाड़ियों के साथ गोल्फ का आनंद लेते हुए रणदीप हुड्डा ने कहा कि इस खेल को एलीट क्लास से निकलकर गांव तक पहुंचाने का मिशन और मेक इन इंडिया को प्रमोट करने का उद्देश्य के साथ संस्कृति एनवायरमेंट और युवाओं को जागरूक करने की इस खेल के जरिए कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह देखा जा रहा है कि आज के बच्चे अधिकतर समय मोबाइल के स्क्रीन पर ही वेस्ट रहते हैं ऐसे में खेलों से लगातार उनका रुझान कम हो रहा है। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में इस इवेंट को करने के लिए गोल्ड फेडरेशन ऑफ इंडिया को मैं बधाई देता हूं।फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कहा कि देश भर में गोल्फ के 100 मेगा इवेंट कराना न सिर्फ बहुत बड़ी बात है, बल्कि यह बता रहा है कि अब लोगों का गोल्फ के प्रति भी आकर्षण बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत गोल्ड महोत्सव को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरुआत किया गया था, जबकि इसका समापन जनवरी 2026 में स्वामी विवेकानंद जयंती पर होगा।दअरसल गोल्फ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देश भर के 100 शहरों में इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। जबलपुर में 36 वा इवेंट संपन्न हुआ है। आयोजन के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर गोल्फ के खेल की लोकप्रियता को बढ़ाना इसके साथ युवाओं को प्रेरित करना कि बच्चों को स्क्रीन की दुनिया से निकलकर खेल के मैदान तक लाया जाए। साथ ही स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और प्राकृतिक संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए जबलपुर में इस इवेंट को किया गया।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button