Azamgarh news :हत्या की नीयत से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने वाले दो गिरफ्तार

हत्या की नीयत से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने वाले दो गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
बरदह थाना अंतर्गत सरावां निवासी आत्रेय पुत्र अरविन्द द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गई कि दिनांक 07.11.2025 को वह लालगंज से रात्रि लगभग 10.30 बजे अपने घर लौट रहा था कि दुलारगंज शराब ठेका के पास छोटू व गोपाल पुत्रगण राम सूरत, राम सूरत पुत्र अज्ञात, राहुल पुत्र केदार तथा सन्नू पुत्र सामू निवासी ग्राम परसौली थाना बरदह ने उसे रोककर गाली-गलौज की तथा मना करने पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया। मध्यस्थता करने पहुँचे वादी के भाई अनन्य सिंह को भी अभियुक्त छोटू व सन्नू यादव ने सिर पर लाठी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के संबंध में थाना बरदह पर मु0अ0सं0 344/2025 धारा 115(2)/191(2), 109, 110, 352, 351(3) बीएनएस बनाम उपरोक्त अभियुक्तगण के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
आज रविवार को उ0नि0 रितेश खरवार मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण – 01. विजय उर्फ छोटू यादव पुत्र राम सूरत यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम परसौली, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ 02. राम सूरत यादव पुत्र राम चरन यादव, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम परसौली, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ को गिड़उर पुल के पास से समय 05:30 बजे प्रातः गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button