Azamgarh news :नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना पवई अंतर्गत वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त संदीप बिन्द पुत्र मुंशी लाल बिन्द निवासी बागबहार (मुड़कटिया), थाना पवई, जनपद आजमगढ़ द्वारा शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। इस संबंध में थाना पवई पर मु0अ0सं0 307/2025 धारा 137(2), 87 बीएनएस बनाम संदीप बिन्द उपरोक्त पंजीकृत किया गया। दौरान विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। दिनांक 08.11.2025 को व0उ0नि0 गोपाल जी मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त संदीप बिन्द पुत्र मुंशी लाल बिन्द निवासी बागबहार (मुड़कटिया), थाना पवई, जनपद आजमगढ़ को कस्बा पवई से समय लगभग 16:15 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button