Azamgarh news :अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर ने दीप प्रज्वलन कर वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर के तहत पुलिसकर्मियों का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर ने दीप प्रज्वलन कर वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर के तहत पुलिसकर्मियों का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जिलाधिकारी आजमगढ़ श्री रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में आज दिनांक 09.11.2025 को रिजर्व पुलिस लाइन, आजमगढ़ में वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के लिए निःशुल्क बृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में होम्योपैथी विभाग की टीम — डॉ0 योगेन्द्र कुमार यादव (जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, आजमगढ़), डॉ0 वीरेन्द्र कुमार यादव (वरिष्ठ चिकित्सक), श्री रवि कुमार यादव (फार्मासिस्ट), श्री उमाशंकर यादव एवं श्री वीरेन्द्र कुमार द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखना तथा निरंतर ड्यूटी के तनाव के बीच उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री शुभम तोदी, प्रतिसार निरीक्षक श्री रजनीकांत ओझा, पुलिस कल्याण शाखा के अधिकारी/कर्मचारीगण, आरटीसी के आईटीआई/पीटीआई प्रशिक्षक, रिक्रूट आरक्षी तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे और स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। शिविर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। उपस्थित सभी ने इस जनहितैषी पहल की सराहना की।



