Jabalpur news:स्टेशन चैकिंग के दौरान पकडा गया शातिर बदमाश के कब्जे से जीआरपी ने जप्त किये कीमती मोबाईल

GRP confiscated valuable mobile phones from the possession of a notorious criminal caught during station checking.

जबलपुर रेल्वे जीआरपी द्वारा स्टेशन पर अपराधियों की धरपकड हेतु विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी तारतम्य मे आरोपी संतोष गुजराती उर्फ कूका निवासी ओम दुर्गा साँई मन्दिर के पास कंजर मौहल्ला को रेलवे स्टेशन में चैकिंग के दौरान पकडा गया जीआरपी प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया जिससे पूछताछ करने पर आरोपी ने रेलवे स्टेशन में चोरी करने के लिये आना बताया जिसकी तलाशी लेने पर विभिन्न कम्पनियों के 5 मोबाईल कीमती 89,500 रूपये के जप्त किये गये। एक रेडमी कम्पनी का मोबाईल कीमती 14500 रूपये का जप्त किया गया। बाकी शेष 04 मोबाईलों के माल मालिकों की तलाश पतासाजी हेतु सायबर सेल जबलपुर को पत्र भेजा गया एवं आरोपी के विरूद्ध अपराध का पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अन्य चोरी के मामलो मे पूछताछ की जा रही है।जिससे पूछताछ कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button