राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद में नई ऊर्जावान टीम का गठन, संगठन को मिला सशक्त नेतृत्व

New energetic team formed in Rashtriya Shramik Journalist Parishad, organization gets strong leadership

जबलपुर। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की मध्यप्रदेश इकाई में नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा के साथ संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी एवं राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत वाजपेयी की अनुमति तथा प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे, प्रदेश मुख्य महासचिव विलोक पाठक और प्रदेश संगठन महासचिव अनुरोध पटेरिया की सहमति से वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता एडवोकेट विवेक तिवारी को परिषद का लीगल एडवाइजर नियुक्त किया गया।वहीं, नील तिवारी को प्रदेश संगठन सचिव, शुभ्रांश तिवारी को शिक्षा प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रमुख तथा प्रवीण नामदेव को संभागीय संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।जबलपुर संभाग के अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर शर्मा की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के युवा अधिवक्ता एडवोकेट हर्ष सोनी को विधि प्रकोष्ठ जबलपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।संगठन के शिक्षा प्रकोष्ठ में शुभम नामदेव को महासचिव, शीशान्त ठाकुर को जिला कार्य समिति सदस्य, वाजिद खान को जिला सचिव, और संदीप बनवारी को जिला सह सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ दी गईं।

वाजिद खान की प्रतिबद्धता और संगठन के प्रति समर्पण सराहनीय

हिन्द एकता टाइम्स से जुड़े युवा पत्रकार वाजिद खान ने अपनी सक्रिय पत्रकारिता और संगठनात्मक निष्ठा के माध्यम से निरंतर समाज में सकारात्मक पत्रकारिता की मिसाल पेश की है। उनकी सादगी, ईमानदारी और समर्पण भाव के कारण उन्हें जिला सचिव जैसे अहम पद पर नियुक्त किया गया है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि वाजिद खान अपनी कार्यशैली से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

बधाई एवं शुभकामनाएँ

राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत वाजपेयी, राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे, प्रदेश मुख्य महासचिव विलोक पाठक, प्रदेश संगठन महासचिव अनुरोध पटेरिया, अनुशासन समिति के प्रमुख के. जी. शर्मा (बबला भैया) सहित जबलपुर के संभागीय अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर शर्मा, जिला अध्यक्ष सिमरन सिंह शुक्ला एवं महासचिव अनुराग दीक्षित ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।सभी पदाधिकारियों ने कहा कि यह नई टीम अपने नेतृत्व और सामूहिक प्रयासों से संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित और प्रभावशाली बनाएगी।

📜 ✍️ अनुरोध पटेरिया — प्रदेश संगठन महासचिव

📜 ✍️ पंडित चंद्रशेखर शर्मा — जबलपुर संभागीय अध्यक्ष

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button