Azamgarh News: फरिहा के मोहम्मद उमर बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, गांव में जश्न का माहौल.

 

(फरिहा) आजमगढ़ । निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा ग्राम सभा के मोहम्मद उमर पुत्र लईक अहमद गांव के पहले युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट बने हैं । फरिहा ग्राम प्रधान अबू बकर खान ने सीए मोहम्मद उमर का गांव आने पर जोरदार स्वागत किया । स्वागत से अभिभूत मोहम्मद उमर ने बताया कि मेरी प्राथमिक शिक्षा गांव के ही मॉडर्न चिल्ड्रन स्कूल, हाई स्कूल की शिक्षा जियाउद्दीन हाई स्कूल बड़हरिया, इंटरमीडिएट की शिक्षा आजमगढ़ पब्लिक स्कूल के में हुई । और उच्च शिक्षा के लिए मैं लखनऊ और दिल्ली दोनों स्थान पर बराबर शिक्षा ग्रहण करता रहा । ईश्वर की कृपा और अपने लोगों के आशीर्वाद से आज मैं गांव का पहला चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर आपके सामने खड़ा हूं । मोहम्मद उमर ने बताया कि वह पांच भाई और एक बहन में तीसरे नंबर पर हैं । इस अवसर पर ग्राम प्रधान अबू बकर खान, अतीक अहमद, हकीक अहमद, रूम्मू खान, खलीक अहमद, शौकत, अबुल जैश और सैकड़ों कि तादाद में ग्रामीण लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button