आजमगढ़ में विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की सूची प्रकाशित
जनपद आजमगढ़ के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का प्रस्ताव सार्वजनिक

आजमगढ़ 10 नवम्बर– अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल विश्वकर्मा ने जनपद में अवस्थित समस्त राजनैतिक दलों, जन प्रतिनिधियों एवं सर्व साधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में अवस्थित समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा 343-अतरौलिया, 344-गोपालपुर, 345-सगड़ी, 346-मुबारकपुर, 347-आजमगढ़, 348-निजामाबाद, 349-फूलपुर पवई, 350-दीदारगंज, 351-लालगंज (अ०जा०) एवं 352-मेंहनगर (अ०जा०) के मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कराने के उपरान्त आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदेय स्थलों का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, जिसका आलेख्य प्रकाशन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक-10.11.2025 (सोमवार) को समस्त विधान सभा मुख्यालय/तहसील कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय, आजमगढ़ में कर दिया गया है।अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद में समस्त सम्मानित मतदाताओं, राजनैतिक दलों एवं जन प्रतिनिधियों से अपील किया है कि आलेख्य प्रकाशित की गयी मतदेय स्थल की सूची का भली-भांति परीक्षण कर लें तथा यदि कोई आपत्ति/सुझाव वांछित हो तो यथाशीघ्र सम्बन्धित तहसील कार्यालय में उप जिलाधिकारी अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय, आजमगढ़ में दिनांक-18 नवम्बर 2025 (मंगलवार) के पूर्व उपलब्ध करा दें, मतदेय स्थलों की सूची किसी भी कार्यालय कार्य दिवस में अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय एवं सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/तहसील कार्यालय में निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध है।



