Azamgarh news:राष्ट्रीय एकता दिवस पर मार्टीन गंज में निकाली गई तिरंगा पद यात्रा 

सरदार वल्लभभाई पटेल की १५०वीं जयंती पर सम्पन्न हुई जनसभा 

मार्टिनगंज- आजमगढ़

रिपोर्ट शिवम सिंह

विधानसभा क्षेत्र दीदारगंज के मार्टीनगंज बाजार में सोमवार को महुजामोड़ से जैगहां मोड़ तक क्षेत्रिय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा अरुणाकर सिंह हैपी के संयोजकत्व में

 

राष्ट्रीय एकता दिवस पर तिरंगा पद यात्रा निकाली गई जिसमें क्षेत्रियजन भी उपस्थित रहे इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा भारत माता की जय , वंदेमातरम तथा सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाए जा रहे थे। इसके बाद मार्टीन गंज बाजार स्थित न्यू मॉडर्न तिलकधारी इंटर कॉलेज के परिसर में सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150 वीं जयंती के अवसर पर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी विनोद राजभर लालगंज, पूर्व मंत्री डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ,महेश शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष गौ सेवा समिति आयोग की उपस्थिति में वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए जिला अध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि आजादी के बाद अगर भारत के पहले प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल हुए होते तो आज देश के हालात दूसरे होते छोटे-छोटे रियासतों को देश में मिलाने का काम भाई सरदार वल्लभभाई पटेल ने बखूबी निभाया था जूनागढ़ के हैदराबाद का निजाम नहीं चाहता था कि वह भारत का हिस्सा बने लेकिन सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपने नेतृत्व और क्षमता के बल पर उन्हें भारत में विलय कराने का काम किया इसीलिए उन्हें लौह पुरुष कहा जाता है| गौ सेवा प्रदेश समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा कि आने वाली पीढ़ी आपकी भूमिका को तय करे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महापुरुष के जन्म दिन को सेवा सप्ताह के रूप में भी मनवाया पटेल किसान परिवार में पैदा हुए थे महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन से प्रभावित होकर उन्होंने कहा हमें मेरी पत्नी मेरा बच्चा मेरी दुकान के साथ-साथ हम हमारी संस्कृति हमारा राज्य हमारा देश कैसे उन्नत के मार्ग पर चले कैसे हमारे किसानों के चेहरे पर लाली हो खेतों में हरियाली हो इसके लिए कांग्रेस के पार्टी में गांधी के साथ आंदोलन करना शुरू किया उन्होंने देखा कि उस समय भारत के किसानों नौजवानों महिलाओं में आजादी के लिए जो जुनून था जिसके आधार पर देश की क्रांति को जगाने का काम किया और आजाद भारत के सपने को साकार किया इस अवसर पर अरुणाकर सिंह हैप्पी ,रामस्वरथ राजभर, सचिन सिंह भानु प्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष भाजपा मार्टिनगंज,मनीष सिंह बंटी मंडल अध्यक्ष भाजपा दीदारगंज, सुरेश राजभर मंडल अध्यक्ष भाजपा सिकरौर , मनीष राय मंडल अध्यक्ष भाजपा मुहम्मदपुर ,राणा प्रताप सिंह, ठाकुर प्रसाद सिंह ,ज्योति सिंह, दिनेश सिंह, मनीष सिंह,इंद्रमणि सेवक,बृजेश पाठक,अजीत गौतम,राम अशीष चौहान,राम नरेश बिंद,अशोक सिंह,हरीश तिवारी, त्रिभुवन सिंह,साबिर हुसैन, दिनेश पांडेय, रोशनलाल राजभर आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button