Azamgarh news:जमीन विवाद में युवक पर हमला, पिस्टल के बट से सिर पर वार कर किया घायल
देवगांव में जमीन खरीदने पर विवाद, पड़ोसियों ने युवक को किया लहूलुहान

लालगंज/आजमगढ:देवगांव कोतवाली के करियागोपालपुर गांव मे रविवार को सायं खेत से बाइक से घर जा रहे युवक को बीच रास्ते मे रोककर पड़ोसियो ने पिस्टल के बट्ट से मारकर गम्भीररूप से घायल कर दिया । देवगांव कोतवाली के करियागोपालपुर निवासी राजवन्त यादव पुत्र अभिराज यादव गांव से पश्चिम कुछ दूरी पर बाइक से अपने खेत गये थे। राजवंत यादव के परिजनों नेआरोप लगाया कि सायं लगभग छः बजे खेत वापस घर लौट रहे थे कि गांव के दो युवक रास्ते मे रोक कर पूछे की हमारी चाची की जमीन खरीद रहे हो कहते हुए गाली गलौज करते हुए पिस्टल निकालकर उसके बट्ट से सिर पर मार दिये । जिससे राजवन्त यादव के माधे पर गम्भीर चोट आयी व दांत भी टूट गये। गम्भीररूप घायल को सौ सैय्या सयुक्त चिकित्सालय लालगंज ले जाया गया। जहां डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । कोतवाल देवगांव विमल प्रकाश राय ने बताया कि तहरीर मिली है । मुकदमा दर्ज हो गया है।



