आजमगढ़:नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: साजिद खान

आजमगढ़:रौनापार पुलिस ने नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार वादिनी द्वारा मुकदमा थाना रौनापार ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 09.12.23 को वादी मुकदमा की पुत्री उम्र करीब 14 वर्ष जो शौच के लिए घर से खेत मे गयी थी कि विपक्षी प्रवीण सरोज उर्फ सोधई पुत्र स्व0 वीरेन्द्र सरोज साकिन ओढरा सलेमपुर थाना रौनापार आजमगढ़ द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया तथा शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी गयी, के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 405/23 धारा 376(3)/506 भादवि व 3/4 (2) पाक्सो एक्ट थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ बनाम प्रवीण सरोज उर्फ सोधई पुत्र स्व0 वीरेन्द्र सरोज साकिन ओढरा सलेमपुर थाना रौनापार आजमगढ़ के दिनांक 14.12.23 को पंजीकृत किया गया है। निरीक्षक संजय कुमार पाल मय हमराह द्वारा मंगलवार को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त प्रवीण सरोज उर्फ सोधई पुत्र स्व0 वीरेन्द्र सरोज साकिन ओढरा सलेमपुर थाना रौनापार आजमगढ़ को कल्याणपुर से समय करीब 10.15 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस मे लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button