Azamgarh news :हत्या के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार
हत्या के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मुबारकपुर थाना अंतर्गत पीयरौपुर निवासिनी रिया पुत्री स्व0 पतिराज यादव द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 27.10.2025 को समय 11:00 बजे उसके पिता पतिराज यादव जब दूध बेचने हेतु मुबारकपुर जा रहे थे, तभी ढकवां एवं मंझरिया के मध्य अज्ञात दो बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। उक्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 460/2025 धारा 103(1)/351(3)/61(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर श्री शशि मौलि पाण्डेय द्वारा प्रारम्भ की गई। विवेचना के दौरान अभियुक्त योगेन्द्र यादव पुत्र लोरिक यादव निवासी ग्राम शिवपुर थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 30 वर्ष का नाम प्रकाश में आया।
आज सोमवार को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर शशि मौलि पाण्डेय मय हमराह पुलिस बल वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम पियरोपुर में स्थित अवधेश के घर से समय 07:45 बजे प्रातः वांछित अभियुक्त योगेन्द्र यादव पुत्र लोरिक यादव को गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है l



