निजामाबाद में डेंगू का कहर: तीन महीने से लोग बीमार, सफाई व्यवस्था ध्वस्त
Dengue wreaks havoc in Nizamabad: People sick for three months, sanitation system collapses

यह निजामाबाद नगर पंचायत वार्ड संख्या दो मोहल्ला तिग्गीपुर कसाई मोहल्ला है।निजामाबाद में तीन महीने से डेंगू से लोग ग्रसित हैं यह सफाई व्यवस्था है।
निजामाबाद/आजमगढ़।निजामाबाद नगर पंचायत में लोग तीन महीने से डेंगू बुखार से ग्रसित हैं कस्बे से डेंगू जाने का नाम नहीं ले रहा है कारण की सफाई व्यवस्था अत्यंत दयनीय है मच्छर मारने की दवा का कभी छिड़काव नहीं होता है।नालियों की दशा अत्यंत खराब है।डेंगू बुखार से कस्बे के लोग अत्यंत परेशान है।कस्बे के रहने वाले गरीब माध्यम वर्गीय लोगों की दशा अत्यंत पीड़ादायक है कैसे लोग कर्ज लेकर अपनी जान बचा पा रहे हैं।कस्बे का कोई ऐसा परिवार नहीं होगा जिसके घर के लोग डेंगू से ग्रसित होकर अस्पताल में नहीं गए होंगे।घर के एक सदस्य को डेंगू बुखार हो रहा है तो परिवार के सभी सदस्य को डेंगू हो जा रहा है।कस्बे में साफ सफाई के अभाव के कारण डेंगू कस्बे से नहीं जा रहा है।पूरा नगर पंचायत डेंगू बुखार से प्रभावित है मगर नगर पंचायत निजामाबाद को कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है।जहां नगर पंचायत को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए मगर नगर पंचायत अध्यक्ष इतने लापरवाह है कि इनको फुर्सत ही नहीं है नगर पंचायत के वार्डो को भ्रमण करके साफ सफाई का निरीक्षण करे।इसका जीता जागता उदाहरण वार्ड संख्या दो मोहल्ला तिग्गीपुर /कसाई मोहल्ला कूड़ो का अंबार लगा हुआ है।उपजिलाधिकारी महोदय एक बार कस्बे का भ्रमण करके हर वार्डो का निरीक्षण करे तो कस्बे की साफ सफाई के सच्चाई से अगवत हो जायेगें।कस्बे के समाजसेवी अरुण कुमार द्वारा हर वार्डो में जा जा कर साफ सफाई के लिए नगर पंचायत को अवगत कराया जाता है मगर नगर पंचायत द्वारा उनकी बातों को अनसुना कर दिया जाता है।नगर पंचायत में कभी इतनी भयावह स्थिति नहीं आई थी जितनी इस समय चल रही है।



