Azamgarh News: कान्हा हार्ट एवं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भब्य शुभारम्भ
दीदारगंज -आजमगढ़
जनपद जौनपुर के शाहगंज नगर स्थित सुल्तानपुर रोड, लक्ष्मी शंकर पेट्रोल पम्प से सौ मीटर आगे सुरिस में दो अक्टूबर को नव निर्मित कान्हा हार्ट एवं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भब्य शुभारम्भ रमेश सिंह विधायक शाहगंज,वेद प्रकाश सिंह (राजू भईया) प्रबंधक विश्वनाथ इंस्टीट्यूशन्स आफ एजुकेशन कलान व समाजसेवी राहुल सिंह के कराम्बुज द्वारा फीता काटकर करतल ध्वनि के साथ किया गया।इस अवसर पर विधायक रमेश सिंह ने कहा कि कान्हा हार्ट एवं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के यहां खुल जाने से अब क्षेत्र के गम्भीर रोगियों को दूर दराज के शहरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा भविष्य में यह हास्पिटल क्षेत्रीय जनों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।हास्पिटल के डायरेक्टर ज्ञानेश सिंह प्रिन्स ने मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों का स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम एवं फूल मालाओं से स्वागत किया। इस हास्पिटल में डा०अभिनव कुमार डी०एम०कार्डियोलाजिस्ट प्रत्येक रविवार को तथा डा०पवन कुमार चौबे डी०एम०गैस्ट्रोलाजिस्ट हर पन्द्रह दिन बाद रविवार को उपलब्ध रहते हैं, इसके अलावा डा०राबिन सिंह एम०एस०आर्थो हर मंगलवार,डा०अग्रज मिश्र,एम०एस०गोल्डमेडलिस्ट न्यूरो एण्ड स्पाइनल रोग विशेषज्ञ प्रत्येक शुक्रवार, डा०एन०के० सिन्हा एम०एस० सर्जन प्रतिदिन,डा०पी०के ०सिंह व डा०कुंदन कुमार प्रत्येक दिन उपलब्ध रहते हैं।
शुभारंभ के अवसर पर डा०बजरंगी सिंह, डा ०महेंद्र बिंद, डा ०आर०एस०प्रजापति, रिंकू सिंह प्रधान, डा ०आर०एम०बिंद,वीर अभिमन्यु पी आर ओ तथा क्षेत्रीय जन उपस्थित थे।



