Azamgarh news :अवैध तमंचा व कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ० अनिल कुमार द्वारा चलाए जा रहे वांछित/वारंटियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के क्रम में आज दिनांक 11 नवम्बर 2025 को मुखबिर की सूचना पर धनहुंआ नहर पुलिया के पास से एक हिस्ट्रीशीटर शातिर अपराधी संतोष यादव पुत्र निरंजन यादव निवासी समस्तीपुर समसुद्दीनपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 349/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button