Deoria news:युवा जोश फाउंडेशन के जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न अर्जुन दुबे बने जिला अध्यक्ष
युवा जोश फाउंडेशन की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न – अर्जुन दूबे बने जिला अध्यक्ष
देवरिया।
देवरिया। युवा जोश फाउंडेशन द्वारा संचालित युवा जोश संगठन की मुख्य कार्यकारिणी बैठक आज सफलता पूर्वक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्री अर्जुन दूबे जी को संगठन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया जाए।
दूबे कई वर्षों से संगठन में सक्रिय रूप से सेवा दे रहे हैं। इससे पूर्व वे बरहज तहसील के महामंत्री के रूप में अपने दायित्व का सफल निर्वहन कर चुके हैं। उनकी निष्ठा, कार्यशैली एवं युवाओं के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
बैठक में विकास सिंह (बरहज तहसील उपाध्यक्ष), संकटमोचन तिवारी (अध्यक्ष, बरहज तहसील), यथार्थ प्रताप सिंह (तहसील अध्यक्ष, देवरिया), प्रणय मिश्रा (जिला संयोजक), भरत शुक्ला, हिमांशु उपाध्यक्ष, अमित पाण्डेय (संस्थापक अध्यक्ष), एवं राजेश कुमार गौतम (मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी) सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
सभी सदस्यों ने नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष श्री अर्जुन दूबे जी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा संगठन की मजबूती और सामाजिक उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।



