Azamgarh news :व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ, थाना ए.एच.टी. की बैठक संपन्न
व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ, थाना ए.एच.टी. की बैठक संपन्न

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आज बुधवार को समय 14.00 बजे, पुलिस लाइन स्थित सभागार, जनपद आजमगढ़ में पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश के क्रम में, श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद आजमगढ़ एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात)/नोडल अधिकारी व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के निर्देशन में, श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर/सहायक नोडल अधिकारी व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद के व्यापारी बंधुओं, पेट्रोल पंप संचालकों, बैंक मित्रों एवं माइक्रो फाइनेंस कर्मियों की सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाना एवं उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना रहा।बैठक के दौरान उपस्थित व्यापारियों द्वारा निम्न समस्याएँ अवगत कराई गईं—
थाना क्षेत्र कन्धरापुर के अन्तर्गत सेहदा के पास सड़क पर उल्टी दिशा में आने-जाने वाले वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की समस्या।
थाना क्षेत्र कप्तानगंज के अन्तर्गत तेरही से आए व्यापारी बन्धु द्वारा बताया गया कि विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब होता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
इन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु क्षेत्राधिकारी नगर, जनपद आजमगढ़ द्वारा
यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि थाना क्षेत्र कन्धरापुर में यातायात कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए एवं स्थानीय नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए।
विद्युत विभाग के अवर अभियंता (जे0ई0) को संबंधित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा उपस्थित व्यापारियों को “यातायात माह – 2025” के अंतर्गत चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान की जानकारी दी गई तथा सभी को यातायात नियमों का पालन करने एवं दूसरों को भी पालन हेतु प्रेरित करने का आग्रह किया गया। बैठक में प्रभारी निरीक्षक श्री अभयराज मिश्रा (थाना ए.एच.टी.), श्री लाल बहादुर (विद्युत विभाग), श्री धर्मवीर सोनी (नगर पालिका परिषद, आजमगढ़), निरीक्षक यातायात श्री संजय कुमार पाल, थाना ए.एच.टी. के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण, जनपद के व्यापारी बन्धु, पेट्रोल पंप मालिक एवं सर्राफा व्यापारी आदि उपस्थित रहे।



