कानपुर:हायरे जीवन की सत्यानाशी कानपुर में बीएसबीई डिपार्टमेंट में प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर तैनात पल्लवी चिल्का ने अज्ञात कारण से लगाई फांसी

रिपोर्ट:रोशन लाल

हिंद एकता टाइम्स

कानपुर में बीएसईबी डिपार्टमेंट में प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव
ऑफिसर के पद पर तैनात पल्लवी चिल्का द्वारा अज्ञात कारणों से फांसी लगाए जाने से पूरे डिपार्टमेंट में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर चिकित्स्किय परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज कर जांच की गहराइयों में प्रवेश कर चुकी है और बारीकी से जांच कर रही है।
सच्चाई क्या है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल पल्लवी चिल्का की मौत से डिपार्ट के सभी लोग सहमे हुए हैं और सदमे में हैं तथा पूरे विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है ।
जानकारी के अनुसार कानपुर में बीएसबीई डिपार्टमेंट में प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर तैनात पल्लवी चिल्का उड़ीसा के कटक सीडीए सेक्टर की रहने वाली है। तीन दिन पहले ही वह आईआईटी कैंपस में स्थित आरए टॉवर के दूसरे तल पर स्थित आवास में रहने के लिए शिफ्ट हुई थी।मंगलवार को सफाई कर्मी ने कमरा साफ करने के लिए उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन वह नहीं खुला। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर कर्मी ने जब दरवाजे के ऊपर के शीशे से झांककर देखा तो उनका शव छत पर लगे पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ था। घटना की सूचना छात्रावास अधीक्षक अतीकुर रहमान ने आईआईटी प्रशासन और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही। पुलिस का कहना है कि छानबीन में डिप्रेशन के कारण आत्महत्या की बात सामने आ रही है। कहा कि बुधवार दोपहर बाद जब परिजन पहुंचेंगे, उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बता दें, पल्लवी को एक अगस्त 2023 को आईआईटी कानपुर के प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर तैनाती मिली थी। कल्याणपुर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया की पल्लवी ने तीन दिन पहले ही आईआईटी कैंपस में बने आरए टावर में रहने आई थी। इसके पहले पल्लवी कैंपस के बाहर किराए के मकान में रहती थी। आईआईटी कानपुर में आत्महत्या करने वाली शोध स्टाफ सदस्य डॉ. पल्लवी चिल्का के निधन पर प्रशासन ने शोक व्यक्त किया है। डॉ. पल्लवी बायोइंजीनियरिंग विभाग में एक शोध स्टाफ सदस्य थीं। वह अपने पोस्ट डॉक्टरल शोध को आगे बढ़ाने के लिए संस्थान में शामिल हुईं थीं। आईआईटी प्रशासन ने बताया पुलिस की एक फोरेंसिक टीम ने मौत के कारण की जांच करने के लिए परिसर का दौरा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button