Mau News:वनमंत्री दारासिंहचौहान घोसी पहुंच कर पूर्वचेयरमैन गायत्रीदेवीजायसवाल की मृत्यु पर शोक संवेदना अर्पित किया।

घोसी। मऊ। प्रदेश सरकार के वन मंत्री दारासिंह चौहान बृहस्पतिवार को पकड़ी मोड़ स्थित पूर्व चेयरमैन गायत्री देवी जायसवाल के आवास पर पहुंच कर उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया। साथ ही उनके पुत्र समाजसेवी राजेश जायसवाल से मिल कर जानकारी ली। इसके बाद स्वतंत्रता सेनानी स्व रामविलास पाण्डेय की धर्मपत्नी के निधन पर उनके विकास रोड स्थित आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया।मंत्री दारासिंहचौहान ने कहा कि पूर्व चेयरमैन गायत्रीदेवी जायसवाल एवं समाजसेवी स्व पन्नालाल जायसवाल का पूरा परिवार लोगों खासकर जरूरतमंदों की सेवा में योगदान देता रहा है। इनके कार्यकाल में घोसी नगर का चहुमुखी विकास हुआ। वही स्व रामविलास पाण्डेय जी एवं परिवार का देश आजाद कराने में महत्वपूर्ण रहा है।
इस अवसर पर कन्हैयालाल जायसवाल, राजेश जायसवाल, मनोज जायसवाल, चेयरमैन मुन्ना गुप्ता,प्रमुख प्रतिनिधि आद्यशंकर मिश्रा, शिवप्रसाद उपाध्याय, अभय तिवारी एवं रमेश चन्द्र पाण्डेय, कक्कू पांडेय आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button