Deoria news:राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
देवरिया।
राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य मे विधिक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मिली सूचना पर तत्काल एक्शन कर बाल विवाह होने से रोका गया- सचिव/अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश श्री मनोज कुमार तिवारी द्वारा आज दिनांक 13.11.2025 को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य मे मा0जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में कस्तुरबा बालिका इण्टरमीडिएट कालेज, देवरिया पर राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सचिव/अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश श्री मनोज कुमार तिवारी के द्वारा विधिक अधिकारों के बारें में बताया गया। उन्होने कहा कि भारत के संविधान का अनुच्छेद 39ए सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करने के प्रतिमान के बारे में बताता है। उन्होंने कहा कि “समान न्याय और मुफ्त कानूनी सहायता” की संवैधानिक दृष्टि एक ऐसे राष्ट्र के लिए अनिवार्य है, जहां लाखों लोग घोर गरीबी में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौलिक अधिकार होने भर से कोई देश महान नहीं हो जाता। लोगों को मौलिक कर्तव्यों के बारे में पता होना चाहिए और उन्हें उनका पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर उचित कानूनी सहायता दी जाए, तो एक आम आदमी सम्मानजनक जीवन जी सकता है। न्यायाधीश ने उपस्थित छात्रांओं का प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ‘‘ या तो कुछ ऐसा लिखो जो पढ़ने योग्य हो, या कुछ ऐसा करो जो लिखने योग्य हो ‘‘ उन्होने कहा कि विधिक सेवा दिवस का उदेद्श्य है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक कारणों से न्याय प्राप्त करने से वचिंत न हो। कार्यक्रम के दौरान एक बच्ची द्वारा बाल विवाह होने की सूचना से सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश से अवगत कराया गया। जिस पर न्यायाधीश के द्वारा तत्काल क्षेत्राधिकारी देवरिया सदर, व कोतवाली देवरिया में नियुक्त पी0एल0वी0 मनोज कुमार सिंह तथा महिला कल्याण विभाग से वन स्टाॅप सेन्टर व चाइल्ड हेल्प लाइन देवरिया से बात कर बाल विवाह न हो उसे जाॅचकर रोकने हेतु निर्देशित किया गया। सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी के द्वारा बाल विवाह की सूचना देने वाली बच्ची को उसके जागरूकता, साहस तथा समाज में कुछ करने की दृढ़ शक्ति हेतु उसको प्रोत्साहन स्वरूप नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button