किन्नर समुदाय की गुहार: बदमाश श्लोक खटीक के खिलाफ SP ऑफिस में पहुँची गजरा बाई, कार्रवाई की मांग

श्लोक खटीक की दबंगई के खिलाफ किन्नरों का हल्ला बोल, पुलिस अधीक्षक से लगाई सुरक्षा की गुहार

जबलपुर के मझगवां थाना अंतर्गत रहने वाली गजरा बाई किन्नर एवं उसके अन्य साथियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच के क्षेत्र के एक बदमाश श्लोक खटीक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्यवाही की मांग की है अपने साथियों संग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची किन्नर गजर ने बताया कि श्लोक खटीक लंबे समय से उन्हें एवं उनके साथियों को बेवजह परेशान कर रहा है वह आए दिन उनके साथ गाली-गलौज और बेवजह मारपीट करता है विरोध करने पर परेशान करने से लेकर झूठी शिकायत किए जाने तक फसाने की बात करता है पूर्व में हुए राजीनामा के दौरान उसके द्वारा लिखित में यह दिया गया था कि अब वह उन्हें परेशान नहीं करेगा लेकिन उसके बावजूद भी बीते दिनों उसने मारपीट करते हुए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया है पीड़ितों ने पुलिस से मांग की है कि उपरोक्त आरोपों को गिरफ्तार कर उसे पर दंडात्मक कार्यवाही की जाए।

बाइट सूर्यकांत शर्मा एडिशनल एसपी
बाइट गजरा बाई किन्नर

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button