नहीं दिखा चांद,कल नहीं शुक्रवार को रखा जाएगा पहला रोजा

रमजान उल मुबारक का चांद बुधवार को नहीं दिखाई दिया। पहला रोजा अब शुक्रवार को रखा जाएगा। रमजान का चांद दिखने के बाद शुरू होने वाली विशेष नमाज-ए-तरावीह से इबादतगाहें गुरुवार को रोशन होंगी।मरकजी चांद कमेटी ने रमजान का चांद न दिखने का एलान किया।कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि रमजान का चांद बुधवार को नहीं दिखाई दिया। वहीं शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी चांद न दिखने का एलान किया। उन्होंने कहा कि पहला रोजा शुक्रवार को रखा जाएगा। इसके अलावा इदारा शरिया हिलाल कमेटी के अध्यक्ष मौलाना अबुल इरफान मियां फिरंगी महली ने रमजान का चांद न होने एलान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button