Deoria news:श्री कृष्ण जन्म उत्सव की कथा सुन झूम उठे श्रद्धालु
श्री कृष्ण जन्म उत्सव की कथा सुन झूम उठे श्रद्धालु।
देवरिया।
बरहज नगर क्षेत्र के पचौहा में चल रहे श्रीमद्भागवत के दौरान वाराणसी से पधारे आर्चाय नितीश, त्रिपाठी ने, श्रद्धालुओं को कथा का रसपानकरते हुए कहा कि
भगवान श्री कृष्ण के जन्म के समय चारों दिशाओं में सुगंधित एवं मंगलमय, वातावरण, मथुरा के धरा धाम पर विराजमान हो गया था कंस के कारागार में वसुदेव देवकी को भगवान ने चतुर्भुज रूप में दर्शन देकर कहा कि अब घबराने की कोई बात नहीं है और देखते ही देखते भगवान बालक के रूप में देवकी के गोद में उपस्थित हुए इस अद्भुत बालक को देखकर वासुदेव और देवकी के मन में कंस का जो भय , उत्पन्न हो गया ऐसे में भगवान ने माया द्वारा कंस के कारागार के सारे पहरेदारों को गहरी निद्रा में सुला दिया जेल के दरवाजे और वसुदेव देवकी की लगी हुई हथकड़ियां खुल गई वासुदेव ने कृष्ण को रूप में रखकर यमुना पार नंद बाबा के घर पहुंचा दिए श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा के अवसर पर श्रद्धालु झूम उठे जन्म के अवसर पर सुंदर मंगल गीत गाए गए जो भगवान की कथा में चार चांद लगा दिया यजमान बनवीर सिंह द्वारा फल फूल मेवा मिष्ठान द्रव्य लुटाए गए ।
कथा के इस अवसर पर मुख्य यजमान बनबीर सिहं श्रीमति सुरसती सिंह धनंजय कुमार सिंह, सोनू सिंह, रामप्रताप सिंह, रत्नेश सिंह, कृष्ण मुरारी उर्फ मोनू सिंह, वशिष्ठ मिश्रा, आलोक सिंह, श्रीनेत रंजन सिंह ,मोनू सिंह, समीर सिंह, उदय प्रताप सिंह उर्फ डिंपू सिंह, योगेंद्र सिंह, मुरलीधर सिंह, श्रीमती प्रिया, गुड्डी सिंह, प्रियंका सिंह ,मनोरमा सिंह, सरिता सिंह, नीता सिंह, गिरिजा देवी, रितु ,जूही सिंह, रेखा सिंह, सीमा सिंह एवं ध्रुवधर द्भिवेदी, श्याम जी मिश्रा, ओम प्रकाश चौरसिया, उदय पाल, विद्यासागर मिश्र, रविन्द पाल एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।



