Deoria news:भारत के प्रथम प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जयंती पर किया गया नमन
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 136 सभी जयंती पर
किया गया नमन।
देवरिया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 136 वीं जयंती पर नमन किया। पंडित नेहरू की जयंती को देश में बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। मल्ल ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत एक शाश्वत प्रकाश स्तंभ की तरह है। उनके योगदान की चर्चा करें तो पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारतीय राजनीति, अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र को मजबूती दी, सामाजिक समानता के लिए नीतियां बनाई और भारत को वैश्विक मंच पर स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण कूटनीतिक कदम उठाए। उनके कार्यों ने आधुनिक भारत को एक मजबूत और विकसित राष्ट्र बनाने में मार्गदर्शन दिया। नेहरू जंयती केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नही है, बल्कि यह राष्ट्रीय गौरव, शिक्षा और युवा प्रेरणा का प्रतीक है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि देश की प्रगति में शिक्षा और नवाचार की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है। उनके आदर्श और मूल्य आज भी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हिंद के जवाहर को उनकी जयंती पर सादर नमन। मुख्य रूप से वरूण राय, ऋषिकेश मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय,संजीव कुमार मिश्रा, भरत मणि त्रिपाठी,शहनाज जफर, शिव शंकर सिंह, मिर्जा खुर्शीद, विनोद दुबे,राशिद अंसारी, सुनील कुमार द्विवेदी, पन्नालाल पाठक, रमेश कुशवाहा, आलोक त्रिपाठी राजन, राजकुमार यादव, सत्यप्रकाश मणि,जयप्रकाश धनगर आदि कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।



