Deoria news:बाल दिवस पर बच्चों ने लगाया स्टॉल

बाल दिवस पर बच्चों ने लगाया स्टॉल ।
देवरिया।

विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षण संस्थान बरहज के छात्र-छात्राओं द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर बाल दिवस के रूप में मनाया गया इसअवसर पर , छात्र-छात्राओं द्वारा सुंदर-सुंदर स्टाल लगाए गए , छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए स्टॉल लोगों का मन मोह लिया लोगों ने बच्चों के स्टॉल की बड़ी सराहना की। और तरह-तरह के पकवान का स्वाद भी लिया
विद्यालय संचालक अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि बच्चों के उत्साहवर्धन एवं स्वालंबन के लिए बाल दिवस के अवसर पर उन्हें अनेक प्रकार के व्यंजन बनाने के गुण सिखाए गए जिसमें बच्चों द्वारा अनेक प्रकार के व्यंजन बनाकर स्टाल लगाया गया अध्यापक एवं छोटे-छोटे बच्चों ने स्टॉल से अपने पसंद का व्यंजन खरीदा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल सोनकर, सुदर्शन यादव, धर्मेंद्र यादव ,उपेंद्र कुशवाहा, जय प्रकाश दुबे, लाल बहादुर पटेल, महेश पांडे ,अर्चना वर्मा ,गौतमी शुक्ला, शिखा पांडे, सलोनी चौरसिया, अर्चना यादव, प्रियंका उपाध्याय, रागिनी सिंह, सविता मिश्रा, आकृति त्रिपाठी ,रानी कुमारी सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button