Deoria news:प्राथमिक विद्यालय चक्र भार्गव में मनाया गया बाल दिवस
प्राथमिक विद्यालय मे मनाया गया बाल दिवस
देवरिया
भलुअनी, देवरिया। शुक्रवार को बाल दिवस के शुभ अवसर पर नगर पंचायत भलुअनी के वार्ड नं 8 गोविन्द बल्लभ पंत नगर के प्राथमिक विद्यालय चकरा भार्गव में विद्यालय के नन्हे मुन्हे बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ भलुअनी के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने संबोधित करते हुए बाल दिवस के मनाये जाने पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा बच्चो से प्रेम भाव रखने के कारण उनका जन्मदिन देश बाल दिवस के रूप मे मनाता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भलुअनी के चिकित्सक डॉक्टर लोकेंद्र मानसिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के देश के उन्नति मे दिये गये योगदान को याद किया। अतिथियों द्वारा जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभासद प्रतिनिधि मनोज तिवारी ने कहा कि 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के रूप में बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और उनके समग्र विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पत्रकार पवन पाठक, मनोज कुमार मद्धेशिया, ओम प्रकाश कुशवाहा, रामपाल सिंह, अभिषेक पांडे, संजीव कुमार गौतम, कौशल्या देवी, अखिलेश सिंह ,दीपिका तिवारी, पूनम सिंह , श्याम सुंदर , राबिया खातून, गुड्डी देवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह एवं कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक दुर्गेश कांदू ने किया।



