Deoria news:सोशलमीडिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर सदस्यों किया , निंदा प्रसाद पारित
सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर सदस्यों ने किया निंदा प्रस्ताव पारित।
देवरिया।
आज नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की बोर्ड की बैठक अपराह्न 02 बजे पालिका कार्यालय में सम्पन्न हुई, जिसमें सभासदगणों एवं अन्य की उपस्थिति में पालिका के बोर्ड / व्यक्तिगत रूप से सोशल मीडिया के माध्यम से की जा रही अभद्र टिप्पणी पर सामूहिक रूप से सभी सदस्यों द्वारा खेद व्यक्त करते हुए निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया है. जिससे स्पष्ट हो रहा है कि पालिका में निर्वाचित बोर्ड द्वारा नगर के विकास में किये कतिपय लोगों द्वारा किए जा रहे अनावश्यक रूप से व्यवधान पर अत्यन्त खेद व्यक्त किया है।तथा बैठक में नगर में हो रहे विकास कार्य पर चर्चा किया गया
इस मौके पर सिजावती देवी ,उमा देवी, विकास मद्धेशिया, शिवम निषाद, बलवंत सिंह, रामप्रवेश ,रेणु देवी, सुदामा वर्मा, राजन सोनकर सहित 14 सभासद एवं अधिशासी अधिकारी , राजस्व निरीक्षक, अवर अभियंता, लेखाकार, विद्युत प्रभारी, निर्माण लिपिक, SBM लिपिक उपस्थित रहे।



