Deoria news:स्वास्थ्य , केंद्र पर मधु मेह के प्रति जागरूकता व जाच शिविर का हुआ आयोजन

स्वास्थ्य केंद्रों पर मधुमेह के प्रति
-जागरूकता व जांच शिविर का हुआ आयोजन।
देवरिया।
विश्व मधुमेह दिवस के मौके पर जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर स्वास्थ्य सेवाओं और जीवनशैली सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित शिविर में मधुमेह की जांच सहित से जुड़े जोखिम, इलाज और रोकथाम के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिनमें लोगों को मधुमेह के खतरों, रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक किया गया। इन शिविरों में मुफ्त शुगर और बीपी जांच की सुविधाएं प्रदान की गईं और परामर्श भी दिया गया
सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि विश्व मधुमेह दिवस पर जिले के सभी स्वास्थ्य इकाईयों पर जागरूकता शिविर और जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य मधुमेह से जूझ रहे मरीजों को समय पर उपचार और नियमित निगरानी की सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि लोगों ने अपनी सेहत पर ध्यान देना कम कर दिया है। इससे शारीरिक गतिविधियों की कमी और अनियमित खानपान के कारण मधुमेह के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। जो लोग नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों, जैसे सुबह की सैर में शामिल होते हैं, वह इस बीमारी से बच सकते हैं। उन्होंने बताया कि लोग जीवनशैली में बदलाव करके मधुमेह के खतरे को कम कर सकते हैं। उन्होंने बातया कि स्वास्थ्य इकाईयों पर प्रतिदिन लगभग 350 मरीज मधुमेह की बीमारी का इलाज कराने के लिए आते हैं।
415 मधुमेह के रोगी मिले
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ अश्वनी पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष “मधु के साथ जीना है स्वस्थ और सक्रिय जीवन” इस थीम पर जागरूकता कार्यक्रमों और जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिले के सीएचसी, पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर हुई जांच शिविर में मधुमेह के 415 रोगियों की पुष्टि हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button