Deoria news:आठ, सूत्री मांग को लेकर लेखपालों ने किया धरना
आठ सूत्री मांग को लेकर लेखपालों ने दिया धरना।
देवरिया।
बरहज के लेखपालों ने तहसील के बरामदे में अपनी मांगों को लेकर बैठ गए लेखपालों का कहना है कि जब तक हम लोगों की मांग पूरी नहीं होती तब तक हम लोग अनशन पर बैठे रहेंगे।
लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष सुकेश तिवारी के अध्यक्षता में शनिवार को धरने पर बैठ गए उनका कहना है की प्रशासनिक वेतनमान सूचीकरण पदोन्नति वेतन में वृद्धि अंतर मंडली स्थानांतरण पेंशन एनसीसी पद नाम परिवर्तन राजस्व पुलिस चौकी की स्थापना आदि मांगों को यदि सरकार नहीं मानती है तो हम लोग अनशन करने के लिए , बाध्य होंगे इस अवसर पर महामंत्री गोविंद कुमार, रमेश पटेल, राजू यादव, रिंकू कुमारी, पवन पांडे, विवेक सिंह, नेहा यादव, राहुल मिश्रा सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।



