Deoria news:थाना कोतवाली पुलिस ने की बड़ी कारवाई

ब्रेकिंग न्यूज़ — देवरिया

थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 05 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक सुजुकी बलेनो कार बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी हाल ही में चटनी गढ़ही स्थित मोबाइल दुकान पर पैसे के विवाद में युवक राहुल चौरसिया पर फायरिंग की घटना में शामिल थे। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में सभी अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई जारी है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button