Deoria news:बिरसा मुडा के 150 वी जयंती मनाया गया
बिरसा मुंडा के 150 वी जयंती मनाया गया।
देवरिया।
स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज में महान आदिवासी नेता समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अमित चतुर्वेदी बिरसा मुंडा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह एक महान आदिवासी नेता समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी थे उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया और 19वीं साड़ी के अंत में मुंडा लोगों को शोषण से बचने के लिए एक आंदोलन शुरू किया ने आज भी धरती का पिता का के रूप में पूजा जाता है उनका जन्म 15 नवंबर 1875 को रांची जिले के उलिहातु गांव में , हुआ था उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आदिवासियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी थी उन्होंने किसानों के शोषण को लेकर जमीदारों के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी आदिवासी भूमि अधिग्रहण का उन्होंने जोरदार ढंग से विरोध किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी ने बिरसा मुंडा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी उन्होंने कहा कि ईसाई मिशनरी स्कूल में पढ़ाई की थी लेकिन बाद में उनका मोह भग हो गया , क्योंकि ईसाई मिशनरी के द्वारा भूमि हड़पना चाहते थे आगे उन्होंने कहा कि सामूहिक स्वामित्व वाली कृषि प्रणाली नीति अपनाकर ब्रिटिश नुकसान पहुंचाना चाहते थे जिसके लिए बिरसा मुंडा ने संघर्ष किया।
डॉक्टर सज्जन गुप्ता ने कहा कि बिरसा मुंडा की जयंती पर केंद्र सरकार ने 15 नवंबर को जयंती मनाने का निर्णय लिया बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव दिवस के रूप में जिनका आज हम सभी मिलकर 150 वी , जयंती मना रहे हैं इस अवसर पर महाविद्यालय छात्र-छात्राएं काफी संख्या में उपस्थित रहे।



