Mau News: घोसी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मनाई गई बिरसा मुंडा की जयंती।
घोसी। मऊ। घोसी तहसील में आयोजित बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा ने बिरसा मुंडा के चित्र पर किया माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित। जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी और उपनिवेशवाद विरोधी बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में भारत में हर साल 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस मनाया जाता है। बिरसा मुंडा का जन्म 1874 में हुआ था। वर्ष 2024-25 को उनके जन्म के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया। इस दौरान जिला एसडीएम अशोककुमारसिंह , जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास रश्मि मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने भी बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।



