Azamgarh News: लेखपालों ने किया तहसील समाधान दिवस का बहिष्कार

प्रेमप्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद आजमगढ़ उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा के निजामाबाद तहसीलअध्यक्ष विक्रांत सिंह के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर तहसील के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर धरनारत रहे ।मुख्यमंत्री को संबोधित 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम निजामाबाद को सौंपा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा अपनी 8 सूत्रीय मांगों के समर्थन में संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर तहसील के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर धरनारत रहे ।निज़ाम बाद तसील मंत्री ने 8 सूत्रीय मांगों के लिए आवाज बुलंद करते हुए कहा कि वेतन उच्चीकरण, पदोन्नति, एसीपी विसंगति,भत्तों में वृद्धि,पदोन्नति,पदनाम परिवर्तन, अंतरमंडलीय स्थानांतरण,पेंशन विसंगति, राजस्व पुलिस चौकी की मांग को लेकर समाधान दिवस के पश्चात मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह को सौंपा।उन्होंने कहा कि उक्त मांगे नहीं मानी गई तो लेखपाल संवर्ग धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा।इसके अलावा राजस्व निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार के अतिरिक्त पद सृजन,स्टेशनरी भत्ता100 रुपए से बढ़ाकर 1000 रुपए करने नियत यात्रा भत्ता स्थान वाहन भत्ता,मोटर साइकिल भत्ता अनुमन्य करने,भत्ता 100 रूपये से बढ़ाकर 2500 रुपए प्रतिमाह करने व अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन परिषद ने मांग लिए हैं,लेकिन स्थानांतरण सूची जारी नहीं की गई है।जबकि अन्य विभागों में हजारों कर्मचारियों के स्थानांतरण हो चुके है।इस मौके पर विक्रांत सिंह,लव रॉय,लालधर यादव, इस्तखार अली,सहित सैकड़ों लेखपाल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button