आजमगढ़ पुलिस को सफलता: वारंटी कैलाश गिरफ्तार

आजमगढ़ 16 नवंबर:अभियान के दौरान 01 नफर वारंटी गिरफ्तार,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे वारंटी/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर आजमगढ़ के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आज एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। रविवार को उ0नि0 यशवंत सिंह एवं कांस्टेबल विश्वामित्र द्वारा अभियान के दौरान वांछित/वारंटी कैलाश पुत्र परशू, निवासी रानीपुर रजमो, थाना गम्भीरपुर को उसके घर से समय लगभग 10:00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button