आजमगढ़ में वारंटियों पर पुलिस की सख्ती, एक ही दिन में 8 गिरफ्तारी

आजमगढ़ 16 नवंबर,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ० अनिल कुमार द्वारा वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह के कुशल निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी जहानागंज अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आज दिनांक 16 नवम्बर 2025 को थाना जहानागंज पुलिस द्वारा एक बड़ी सफलता प्राप्त की गई।अभियान के तहत पुलिस टीम ने कुल 08 वारंटियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ की।गिरफ्तार किए गए वारंटियों का विवरण, सुनील पाण्डेय पुत्र रामकेर पाण्डेय, निवासी सेवटा, थाना जहानागंज, उम्र 45 वर्ष,सुरेन्द्र पुत्र सीताराम, निवासी कोल्हूखोर, थाना जहानागंज, उम्र 60 वर्ष,संजय यादव पुत्र रामाज्ञा यादव, निवासी मड़ैया अकबेलपुर, थाना जहानागंज, उम्र 43 वर्ष,मीदन पुत्र नामा नट, निवासी शाहपुर, थाना जहानागंज, उम्र 45 वर्ष, इन्द्रासन यादव पुत्र बालचन्द, निवासी अब्दुलचक, थाना जहानागंज, उम्र 40 वर्ष,तहरुननिशा पत्नी मईद, निवासी शाहपुर, थाना जहानागंज, उम्र 50 वर्ष,बाके यादव पुत्र नन्हकू यादव, निवासी अमठागोपालपुर, थाना जहानागंज,सोनू उर्फ सुनील पुत्र राजेन्द्र यादव, निवासी अमठागोपालपुर, थाना जहानागंज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button