आजमगढ़ में चैन लूटकांड का खुलासा, फरार चल रहा आरोपी बिहार के खगड़िया से संबंध रखने वाला निकला

आजमगढ़ 16 नवंबर:महिला के गले की चैन छीनने के प्रकरण (मु0अ0सं0 482/25) से संबंधित एक अभियुक्त गिरफ्तार,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिधारी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।वादिनी श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी महेन्द्र मौर्या, निवासी पल्हनी थाना सिधारी ने थाना उपस्थित होकर लिखित तहरीर दी कि अपने घर से निकलते समय गली के मोड़ पर बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा झपटा मारकर उनकी गले की चैन छीनकर फरार हो गए।इस सूचना पर मु0अ0सं0 482/25, धारा 304(2) BNS पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान अभियुक्त पिंकेश कुमार निवासी जिला खगड़िया (बिहार) का नाम प्रकाश में आया, जिसकी तलाश जारी थी। रविवार को उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा, हे0का0 शम्भू एवं का0 आदित्य कुमार द्वारा मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त पिंकेश कुमार पुत्र स्व0 राजेन्द्र राम, निवासी एकनिया, थाना मानसी, जिला खगड़िया (बिहार) को रेलवे क्रॉसिंग मुसेपुर के पास से समय 00:15 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पूछताछ में अभियुक्त पिंकेश कुमार (आयु लगभग 32 वर्ष) ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपने साथी राजकुमार उर्फ डिम्पल पुत्र शेखर, निवासी सेठवल थाना रानी की सराय के साथ मिलकर दिनांक 03.11.2025 को महिला की चैन छिनी थी।

उसने बताया कि उसका साथी पहले ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है और वह स्वयं भी भागने की फिराक में था, किन्तु पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button