Deoria news, श्री कृष्ण रुक्मणी का विवाह की कथा सुन झूम उठे श्रद्धालु
भगवान कृष्ण और रुक्मणी के विवाह की कथा सुन हर्षित हुए श्रद्धालु जन।
अमिट रेखा बरहज
देवरिया।
बरहज नगर क्षेत्र के पचौहा में चल रहे श्रीमद्भागवत के दौरान वाराणसी से पधारे आर्चाय नितीश, त्रिपाठी ने, श्रद्धालुओं को कथा का रसपानकरते हुए कहा कि
रुक्मणी जी महालक्ष्मी है भगवान कृष्ण नारायण के अवतार हैं इसलिए महालक्ष्मी नारायण का ही वरण करती हैं कमी शिशुपाल को नहीं कथा को आगे बढ़ते हुए उन्होंने कहा कि शास्त्रों में लक्ष्मी के तीन रूप बताए गए हैं लक्ष्मी अलक्ष्मी महालक्ष्मी, नीति और अनीति पूर्वक प्राप्त धन साधारण लक्ष्मी है जिसका कुछ सदुपयोग भी होगा और कुछ दुरुपयोग भी होगा धर्म के अनुसार प्राप्त धन महालक्ष्मी है महालक्ष्मी नारायण को ही प्राप्त हो सकती हैं आगे उन्होंने कहा कि भीष्म राजा के पंच पुत्र थे सबसे जेष्ठ पुत्र का नाम रुक्मी व कन्या का नाम रुक्मणी था रुक्मणी भगवान श्री कृष्ण की कथा सुनकर पति के रूप में मन ही मन-बरण कर लिया, यह जानकर रुक्मी अपनी बहन का विवाह शिशुपाल से तय कर बरात सहित आने का निमंत्रण दे दिया शिशुपाल बारात लेकर आ भी गया रुक्मणी ने सुखदेव नामक ब्राह्मण देवता को बुलाकर सात श्लोक द्वारका लिखा हुआ पत्र देकर श्री कृष्णा को देने का आग्रह किया पत्र लेकर रातों-रात द्वारिका पुरी में कृष्ण को दे दिया पत्र पाकर इस समय द्वारिका से विदर्भ नगरी में आकर जरासंध शिशुपाल आदि राजाओं को हराकर रुक्मणी सहित द्वारिका में आकर पानी ग्रहण संस्कार के द्वारा भगवान श्री कृष्ण ने विवाह किया।
कथा के इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल ने आचार्य नीतीश त्रिपाठी से आशीर्वाद प्राप्त किया और काफी देर तक श्रीमद् भागवत कथा श्रवण की। मुख्य यजमान बनबीर सिहं श्रीमति सुरसती सिंह धनंजय कुमार सिंह, सोनू सिंह, रामप्रताप सिंह, रत्नेश सिंह, कृष्ण मुरारी उर्फ मोनू सिंह, वशिष्ठ मिश्रा, आलोक सिंह, श्रीनेत रंजन सिंह ,मोनू सिंह, समीर सिंह, उदय प्रताप सिंह उर्फ डिंपू सिंह, योगेंद्र सिंह, मुरलीधर सिंह, श्रीमती प्रिया, गुड्डी सिंह, प्रियंका सिंह ,मनोरमा सिंह, सरिता सिंह, नीता सिंह, गिरिजा देवी, रितु ,जूही सिंह, रेखा सिंह, सीमा सिंह एवं ध्रुवधर द्भिवेदी, श्याम जी मिश्रा, ओम प्रकाश चौरसिया, उदय पाल, विद्यासागर मिश्र, रविन्द पाल एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।



