Jabalpur news:शारदा मंदिर के पास पागल कुत्ते के काटे जाने से गाय और कुत्ते हो रहे पागल, क्षेत्रीयजनो में दहशत व्याप्त
Near the Sharda Temple, cows and dogs are going mad after being bitten by a rabid dog, causing panic among the local population.

बरेला के शारदा मंदिर के पास रहने वाले क्षेत्रीयजन इन दिनों दहशत के मौहल में जीने को मजबूर है।जहा क्षेत्र में 2 से तीन कुत्ते पागल हो गए जिनके द्वारा गाय को काटने से गाय भी पागल हो गई।जिसके कारण पागल कुत्ते और गाय लोगो पर हमला कर रहे है।
जहा क्षेत्रीयजनो ने रविवार सुबह 9 बजे जानकारी देते हुए बताया की क्षेत्र में पागल कुत्ते के काटे जाने से गाय भी पागल हो गई जो लोगो पर हमला कर रही है वही एक गाय की मौत हो गई।जहा क्षेत्र में स्कूली बच्चे स्कूल जाते है जिनमे डर का मौहल बना हुआ है।वही क्षेत्रीयजनो ने प्रशाशन से गुहार लगाई है की समय रहते इन पागल कुत्तों और गाय का रेस्क्यू किया जाए ऐसे में कभी भी बड़ी जनहानि हो सकती है।वही क्षेत्र में यह आलम है की लोग घरों से निकलने में भी अब डर रहे है की कही कोई पागल कुत्ता आकर उन्हें काट न ले या फिर कोई गाय उनपर हमला न करदे।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



