Azamgarh news:यूनाइटेड मेडिकल हॉल मोहम्मदपुर द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को व्हीलचेयर प्रदान

Azamgarh: United Medical Hall Mohammadpur provides wheelchairs to Primary Health Centre

आजमगढ़। यूनाइटेड मेडिकल हॉल मोहम्मदपुर द्वारा सामाजिक दायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर को एक व्हीलचेयर भेंट की गई। इस सहयोग से केंद्र पर आने वाले बुजुर्गों, दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान डॉ. रोहित मिश्रा और डॉ. प्रेमचंद विश्वकर्मा के सेवाभाव और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उनकी सक्रियता की विशेष रूप से सराहना की गई।डॉ. रोहित मिश्रा अपने सौम्य व्यवहार और मरीजों के प्रति समर्पण के लिए क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम माने जाते हैं। वहीं डॉ. प्रेमचंद विश्वकर्मा की चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर सेवा और मानवीय संवेदना उन्हें समाज में एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व बनाती है। दोनों डॉक्टरों की पहल से स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं के विस्तार को नई दिशा मिली है।इस अवसर पर डॉक्टर नाहिद, तबस्सुम, रविंद्र चौधरी, सुनील विश्वकर्मा, एआरओ राम प्रवेश, राम अवध चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।स्थानीय लोगों ने इस कदम को अत्यंत सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में बेहद उपयोगी साबित होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button