Azamgarh news :मुखबिर की सूचना पर अवैध हथियार तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर अवैध हथियार तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना निजामाबाद के उ0नि0 दिलीप आनन्द मय हमराह का0 रुपेश पासवान एवं का0 अजय कुमार सिंह संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा आपराधिक सत्यापन में क्षेत्र में मौजूद थे।
इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मोलनहिया (कैथनिया) बाग मोलनापुर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ मौजूद है।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी गई और संदिग्ध व्यक्ति को बिना भागने का मौका दिए गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम–
मो0 इरफान पुत्र सुबेदार, निवासी ग्राम तिग्गिपुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 42 वर्ष बताया।
जामा तलाशी में अभियुक्त के पास से
01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर,
01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर
बरामद हुआ। अवैध शस्त्र रखने का यह कृत्य धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है। अभियुक्त को विधिक अधिकार बताकर समय लगभग 01:30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया तथा आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय/जेल भेजा गया।



