Azamgarh news :परिवार परामर्श केंद्र में पीड़िता की सुनवाई महिला सुरक्षा व समाधान हेतु आजमगढ़ पुलिस की सक्रिय पहल
परिवार परामर्श केंद्र में पीड़िता की सुनवाई महिला सुरक्षा व समाधान हेतु आजमगढ़ पुलिस की सक्रिय पहल

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुदृढ़ करने हेतु दिनांक 20.09.2025 को शारदीय नवरात्रि के अवसर पर 90 दिवसीय मिशन शक्ति फेज–5.0 का शुभारंभ किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार (IPS) के निर्देशन में जनपद में मिशन शक्ति से संबंधित कार्यक्रमों और शिकायतों के निस्तारण हेतु सतत कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 17.11.2025 को परिवार परामर्श केंद्र, थाना कोतवाली आजमगढ़ में आवेदिका को सुनवाई हेतु बुलाया गया। परामर्श सत्र के दौरान आवेदिका की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा मामले में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही दोनों पक्षों को अगली सुनवाई की तिथि से अवगत कराया गया, ताकि मामले का सौहार्दपूर्ण व न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
मिशन शक्ति के इस चरण में आजमगढ़ पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सहायता एवं परामर्श सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है।



