Azamgarh News: कमरे का दरवाजा टूटा तो सामने थी दर्दनाक सच्चाई,16 वर्षीय छात्रा ने दी जा

आजमगढ़।कोतवाली फूलपुर क्षेत्र के कतरा नूरपुर गांव में सोमवार सुबह एक 16 वर्षीय किशोरी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान संजना कन्नौजिया (16) पुत्री छब्बू कन्नौजिया के रूप में हुई है। वह कक्षा दसवीं की छात्रा थी और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। परिजनों के अनुसार उसका इलाज वाराणसी में चल रहा था।जानकारी के मुताबिक, संजना सोमवार सुबह करीब आठ बजे ट्यूशन पढ़कर घर लौटी और सीधे अपने कमरे में चली गई। जब लगभग साढ़े आठ बजे परिजनों ने आवाज दी तो कमरे का दरवाजा भीतर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने पर भी दरवाजा न खुलने पर ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर संजना दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी हुई मिली। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना मृतका की मां सरोजा देवी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button