Azamgarh News: खराब व्यवस्थाओं से नाराज़ पार्षदों ने नगर पालिका में जड़ा ताला

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

 

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़। नगर पालिका कार्यालय के सामने सोमवार को दर्जनों वार्ड पार्षदों ने एकजुट होकर नगर पालिका की लचर कार्यप्रणाली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और नपा कार्यालय में तालाबंदी कर दी। पार्षदों ने आरोप लगाया कि उनके वार्डों में सड़क, नाली, पटरी, खड़ंजा और पथ प्रकाश की स्थिति अत्यंत खराब है, जिससे स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।पार्षदों के अनुसार शादी-विवाह के मौसम में क्षेत्रवासियों द्वारा कार्य कराने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन नगर पालिका द्वारा किसी भी प्रकार का कार्य नहीं कराया जा रहा। उनका कहना है कि नियमित कर देने के बावजूद जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी लोगों को कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। स्थिति यह है कि पार्षद स्वयं जनता के सवालों का जवाब देने में असमर्थ हो गए हैं।पार्षदों ने बताया कि प्रभारी अधिशासी अधिकारी प्रियंका सिंह कई दिनों से कार्यालय नहीं आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, उनकी ड्यूटी चुनाव कार्य में लगा दी गई है। अन्य विभागों का भी यही हाल है। बोर्ड बैठकों में प्रस्ताव तो पारित हो जाते हैं, लेकिन जमीन पर कोई कार्य शुरू नहीं हो पा रहा। ग्रांट उपलब्ध होने के बावजूद टेंडर प्रक्रिया तक लंबित है। शादी-विवाह वाले स्थलों पर चूना छिड़काव जैसे छोटे कार्य भी नहीं हो पा रहे, जबकि पहले यह कार्य समय पर हो जाते थे।प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से पुनीत राय, चंद्रशेखर, मोहम्मद अफजल, अतुल सिंह, महताब कुरैशी, सुरेश कुमार शर्मा, विजय चंद्र यादव सहित कई पार्षद शामिल रहे। पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button