Azamgarh News: वीएसडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता मार्च का भव्य आयोजन

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के रौनापार क्षेत्र में वीएसडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को वीएसडी ग्रुप के संस्थान के विभिन्न छात्र-छात्राओं द्वारा एक भव्य एकता मार्च निकाला गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित में उनकी अद्वितीय भूमिका को स्मरण करना तथा युवाओं में राष्ट्रीय चेतना का संचार करना था। एकता मार्च की शुरुआत विद्यालय परिसर से संस्था के संस्थापक श्री ओमप्रकाश वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया, जहां छात्रों ने तिरंगा और एकता के संदेश वाले बैनरों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की। एकता मार्च के दौरान बच्चों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” तथा “राष्ट्र एकता सर्वोपरि” जैसे नारों से वातावरण को देशभक्ति से भर दिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सरदार पटेल के योगदान, विशेष रूप से स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों के एकीकरण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित किया। संस्थान के निदेशक अमित वर्मा ने छात्रों को राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सरदार पटेल का जीवन युवाओं के लिए आदर्श है, जो देशप्रेम, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक रहा है।अंत में प्राचार्य ने सभी प्रतिभागी छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में राष्ट्रीय मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी ने सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button