Azamgarh news :परिवार परामर्श केंद्र में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सहायता हेतु सुनवाई

परिवार परामर्श केंद्र में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सहायता हेतु सुनवाई

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दिनांक 20.09.2025 को शारदीय नवरात्रि के अवसर पर 90 दिवसीय मिशन शक्ति फेज–5.0 का शुभारंभ किया गया है। इसी क्रम में जनपद आज़मगढ़ में भी विभिन्न कार्यक्रमों एवं जनसहायता गतिविधियों का सतत आयोजन किया जा रहा है।
दिनांक 16.11.2025 को श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, आज़मगढ़ परिक्षेत्र द्वारा थाना कोतवाली परिसर में नवस्थापित परिवार परामर्श केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस केंद्र में प्रतिदिन पारिवारिक विवादों के निस्तारण हेतु परामर्श सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे पीड़ित पक्षों को त्वरित सहायता एवं सही मार्गदर्शन प्राप्त हो सके।
आज दिनांक 18.11.2025 को मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत परिवार परामर्श केंद्र, कोतवाली आज़मगढ़ में कुल 02 पत्रावलियों में संबंधित पक्षों को नोटिस एवं दूरभाष के माध्यम से सुनवाई हेतु बुलाया गया। इनमें से 01 पत्रावली में दोनों पक्ष उपस्थित हुए, जिनकी समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुना गया एवं प्रकरण में आवश्यक सलाह प्रदान की गई। साथ ही पक्षों को अगली सुनवाई की तिथि से अवगत कराया गया, ताकि मामले का सौहार्दपूर्ण एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
आजमगढ़ पुलिस महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सहायता व परामर्श सेवाओं को आसान और प्रभावी बनाने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसे प्रयास आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button