Deoria news: मिशन शक्ति 5,0 अभियान के अंतर्गत हक की बात जिला अधिकारी के साथ कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

देवरिया।
बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मिशन शक्ति 5.0 अभियान के दौरान आज नवीन कलेक्ट्रेट सभागार, देवरिया में “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम का भव्य आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षा, शिक्षा, स्वावलम्बन तथा उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान जनपद की विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों से आईबालिकाओं ने घरेलू हिंसा, शिक्षा में आने वाली चुनौतियाँ, साइबर सुरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा उपायों तथा आत्मनिर्भर बनने के रास्तों पर जिलाधिकारी से खुलकर प्रश्न पूछे। जिलाधिकारी ने सभी प्रश्नों का धैर्यपूर्वक उत्तर देते हुए बालिकाओं को उनके अधिकारों, शासकीय योजनाओं, सुरक्षा हेल्पलाइन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं उपलब्ध संसाधनों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, किसी भी प्रकार की घटना की तुरंत रिपोर्ट करने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति अभियान की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की भागीदारी और जागरूकता ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है।
इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग के जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अनिल कुमार सोनकर, नीतू भारती, मीनू जायसवाल, मंशा सिंह तथा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में महिला कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने सभी बालिकाओं को धन्यवाद देते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button