Deoria news:निशुल्क स्त्री रोग स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

निःशुल्क स्त्री रोग स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन।
देवरिया।
जनपद के नगर पंचायत लार के खुदैजा गर्ल्स डिग्री कॉलेज में स्टार हेल्थ केयर सेंटर लार के स्त्री एंव प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सानिया तबस्सुम तरफ से निःशुल्क स्त्री रोग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्राओ व महिलाएं की समस्याओं का निःशुल्क जांच किया गया। एवं उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान कराया गया। डॉक्टर सानिया तबस्सुम ने बताया कि यदि महिला स्वस्थ होगी तो इसका लाभ उसके परिवार को होता है। किसी महिला के स्वास्थ्य की समस्या केवल उसकी समस्या नही होती है, बल्कि महिलाओं का स्वास्थ्य एक समाजिक व सामुदायिक मुद्दा है। महिलाओं का स्वास्थ्य सुधारने के लिए उनकी समस्याओं का उपचार अत्यंत आवश्यक है इसके साथ साथ उनकी जीवन परिस्थितियों में भी परिवर्तन लाना बहुत ही जरूरी है। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य यशवंत सिंह, जंगबहादुर सिंह, चित्रसेन सिंह, स्टार हेल्थ केयर के हड्डी व नस रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शादाब लारी, खुशी सिंह, अंजली, तौफीक, अर्जुन, अतिया, इकबाल व रोहित आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button